Corona Virus: हर की पौड़ी Haridwar में महाकुंभ, कोरोना की वजह से ऐसा हुआ हाल
ABP Ganga | 03 Apr 2021 02:57 PM (IST)

हरिद्वार में महाकुंभ के आयोजन का आज तीसरा दिन है। लेकिन इस बार महाकुंभ पर कोरोना का साया नजर आ रहा है। इसी वजह से महा कुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। आज तीसरे दिन भी हर की पौड़ी पर सामान्य दिनों की तरह ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि कुंभ में आने के लिए कोरोना की 72 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बॉर्डर और रेलवे स्टेशन पर हो रही श्रद्धालुओं की चेकिंग की वजह से यह संख्या लगातार घट रही है। हालांकि इससे पर्यटन पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। तीसरे दिन हर की पौड़ी पर कुंभ को लेकर किस तरह का नजारा था।