ताज के दीदार पर कोरोना का असर, नहीं दिख रही रौनक। Taj Mahal। Agra
ABP Ganga | 22 Oct 2020 12:48 PM (IST)

आगरा कोरोना के बाद ताज के खुलने के एक महीने बाद पर्यटकों की संख्या कैरिंग कैपेसिटी की अधिकतम सीमा 5 हज़ार तक नहीं पहुंची है- ताज की तामीर के बाद से पहली बार 188 दिन तक ताज बन्द रहा, और 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोला गया। ऐसे में 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर के दरम्यान एक महीने गुजर जाने के बावजूद ताज में पर्यटकों की संख्या कैरिंग कैपेसिटी की अधिकतम सीमा 5 हज़ार तक नहीं पहुंची है। ASI के मुताबिक अधिकतम एक दिन में 4700 पर्यटक ही आ पाए हैं। जबकि कोरोना से पहले 30 से 35 हज़ार औसत पर्यटक ताज का रोज़ दीदार करते थे। कुल मिलाकर अभी भी वो रौनक ताज के दरम्यान नहीं देखने को मिल रही है, जो कोरोना से पहले थी।