UP Corona Update: चौबीस घंटे में कोरोना के 269 नए मामले आए सामने | ABP Ganga
ABP News Bureau | 20 May 2020 07:27 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में 269 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 123 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार की ओर से प्रेस वार्ता में बताया गया कि आरोग्य सेतु से जारी अलर्ट पर संपर्क किया जा रहा है।