Corona Top 10 : कोरोना संक्रमण के मामले में 10वें स्थान पर पहुंचा भारत | ABP Ganga
ABP News Bureau | 25 May 2020 10:09 PM (IST)

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच रविवार को भारत ने महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की संख्या में ईरान को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 6,977 नए मामले सामने आए हैं। ये अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है, वहीं मृतकों की संख्या 154 रही।