Corona Top 10: चंपावत में कोरोना वॉरियर्स मिले पॉजिटिव, बनबसा पुल पर कर रहे थे ड्यूटी | ABP Ganga
ABP News Bureau | 02 Jun 2020 08:06 PM (IST)

चंपावत में बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे पुलिस दारोगा, कॉन्स्टेबल, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉप सहित चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है । फिलहाल सभी को संयुक्त चिकित्सालय में आइसोलेट कर दिया गया है, वही उनके संपर्क में आये अन्य कर्मचारियों को भी चिंहित कर उन्हें क्वारनटाइन किया जा रहा है । चंपावत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है।