देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, यहां फिर से लग गया लॉकडाउन। Lockdown
ABP Ganga | 21 Mar 2021 11:48 AM (IST)

देशभर में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सबको परेशानी में डाल दिया है। यूपी समेत देशभर में कोरोना की दूसरी लहर चल पड़ी है। एमपी के भोपाल, इंदौर, जबलपुर में आज लॉकडाउन लगा दिया गया है। इन तीनों शहरों में अगले आदेश तक हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा।