खराब खाने को लेकर Corona मरीजों का हंगामा। Prayagraj
ABP Ganga | 01 Sep 2020 09:00 AM (IST)

संगम नगरी प्रयागराज में लेवल टू के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ने जमकर हंगामा किया। मरीजों का ये हंगामा खाने की खराब क्वॉलिटी को लेकर था। कच्ची रोटी और खराब सब्जी दिए जाने से नाराज मरीजों ने खाने को फेंक दिया और वार्ड से बाहर कैम्पस में आकर देर तक शोर शराबा किया। नाराज़ मरीजों में से ज़्यादातर ने रात का खाना नहीं खाया। कुछ मरीजों ने हंगामे का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। ये हंगामा शहर के टीबी सप्रू हॉस्पिटल में हुआ।
#Prayagraj #CoronaVirus
#Prayagraj #CoronaVirus