कहीं घर बैठे आ ना जाए कोरोना !
nancyb | 20 May 2020 01:10 PM (IST)
यूपी सरकार की लॉकडाउन 4 की गाइड लाइन के मुताबिक आज से बाजार खुल रहे हैं....शर्तों का पालन करते हुए और नियमों को ध्यान में रखकर लोग दुकानों पर सामान खरीदने जा सकते हैं....बाजार में बाकी घरेलू सामान और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों के साथ ही मिठाई की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है....यही वजह है कि, कुछ जगहों पर मिठाई की दुकानें आज सुबह से खुलनी भी शुरू हो गईं.....लेकिन, मिठाई की इन दुकानों के लिए कुछ अहम दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं....मसलन....((ग्राफिक्स रोल))....दुकानदार सिर्फ मिठाई बेच सकते हैं....दुकान पर बैठकर किसी को कुछ भी खाने की परमीशन नहीं होगी....यानि कि, लोग दुकान पर जाएं,...मिठाई खरीदें और उसे पैक करवाकर घर ले जाएं.....या फिर दुकानदार होम डिलीवरी भी करवा सकते हैं....लेकिन, इसके साथ ये भी याद रखें कि, उन्हीं ग्राहकों को सामान मिलेगा जो मास्क लगाकर दुकान पर पहुंचेंगे....तो साथ ही दुकानदारों को भी मास्क और ग्लव्स पहनकर रहना होगा....अब इतने सब एहयियात के नियमों के बीच एक सवाल भी लोगों के जहन में है कि, कहीं घर बैठे आ ना जाए कोरोना....इसी पर चर्चा के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं कुछ खास मेहमान.....