Corona Kaal: कोरोना काल 4.0 | Lockdown Extended | ABP Ganga
ABP News Bureau | 18 May 2020 08:00 PM (IST)

जब व्यवस्था और व्यवस्था को चलाने वाले बेशर्म और बेहया जाएं तो फिर नकारेपन की हद नहीं नापी जा सकती है। ऐसे हुक्कामों की फौज राहत के नाम पर अपराध करने लगती है। एक ऐसे ही वाकये का खुलासा एबीपी गंगा ने प्रयागराज में किया है जहां औरैया हादसे में मारे गए मजदूर और घायल हुए लोगों को एक साथ झारखण्ड के लिए रवाना कर दिया गया था। बदबू से बजबजाते ट्रक से अपनों को निकालने की कवायद झारखंड ने शुरु की। तब इस प्रशासनिक अपराध पर फौरन प्रयागराज में पर्दा डाला जाने लगा।