Corona Kaal: आगरा में लॉकडाउन का उल्लंघन, पंचायत कर रेप पीड़िता को बुलाया। ABP Ganga
ABP News Bureau | 23 May 2020 09:09 PM (IST)

आज शुरुआत होगी राजा रानी की उस पंचायत के साथ जो लॉकडाउन के बीच बुलाई गई। पंचायत जो खाकी के सामने लगी। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। किसी को दिखाई नहीं दिया कि उस पंचायत में रेप पीड़िता को भी बुलाया जा रहा है। जिसका नाम उजागर करना भी कानून अपराध है लेकिन सबके सामने रेप पीड़िता को बुलाया गया।