Panchayat Chunav पर कोरोना की काली नजर, चुनाव के लिए जारी किए ये निर्देश। Panchayat 75
ABP Ganga | 05 Apr 2021 09:06 PM (IST)

एक बार फिर से तेजी से पांव फैला रहे कोरोना का खतरा अब पंचायत चुनाव पर भी मंडराता दिख रहा है। जिसके बाद पंचायत चुनाव में बेहद सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन की तरफ से पूरे प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। जिसके बाद एक जगह पर एक साथ पांच लोगों से ज्यादा के जुटने पर पाबंदी लग जाएगी। आज कोरोना संकट और पंचायत चुनाव की तैयारियों से जुड़ी बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आला अफसरों के साथ चर्चा की। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कोरोना संकट के बीच पंचायत चुनाव को लेकर ये आदेश जारी किया। देखिए ये रिपोर्ट..