Panchayat Chunav के बीच Corona का डर खत्म हो गया क्या? | Gorakhpur
ABP Ganga | 03 Apr 2021 08:37 PM (IST)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है. दो दिन तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. गोरखपुर में जिला पंचायत सदस्य के 68 पदों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चार कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. हैरत की बात ये है कि चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच भी कोरोना की दूसरी लहर का डर लोगों में दिखाई नहीं दे रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग की जहां धज्जियां उड़ाई जा रही है, तो वहीं लंबी कतार में ऐसे भी लोग खड़े हैं, जो मास्क तब पहनना जरूरी नहीं समझते. बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिनके गले में गमछा तो पड़ा हुआ है, लेकिन उससे मुंह कवर करना जरूरी नहीं समझते. हालांकि, प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.