पहाड़ पर कोरोना का इफेक्ट,कोरोना की वजह से पसरा सन्नाटा
nancyb | 22 Mar 2020 11:33 AM (IST)

कोरोना की वजह से पहाड़ के हिल स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। औली में जहां कुछ रोज पहले तक काफी चहल पहल थी वहां यहां पर गिनती के ही लोग नजर आ रहे हैं। सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक 31 मार्च तक किसी भी होटल में टूरिस्ट के लिए कोई बुकिंग नहीं होगी। इसी का असर है कि गिनती के टूरिस्ट्स ही देवभूमि पहुंच रहे हैं।