नुसरत जहां की बिंदी पर बवाल और सिंदूर पर सवाल क्यों
manishn | 29 Jun 2019 09:48 PM (IST)
माथे पर दमकती बिंदिया...मांग में चमकता सिंदूर...और हाथों पर खिलती मेंहदी ...सिर्फ हिंदू रिवाज़ नहीं भारतीयता की भी पहचान है...मेंहदी को लेकर तो मजहब की दीवार आड़े नहीं आती...लेकिन बिंदी और खासतौर से सिंदूर को लेकर ये सवाल खड़े हुए हैं टीएमसी की युवा सांसद नुसरत जहां को लेकर....बंगाल की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल नुसरत जहां पहली बार पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद बनीं और जब मंगलवार को पहली बार संसद पहुंची तो परंपरागत भारतीय परिधान में नज़र आईं...उनके माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और हाथों में मेंहदी भी सज रही थी..इस बात को लेकर कुछ मौलनाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया...सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।