सवारी बैठाने को लेकर ऑटोवालों में विवाद
ABP Ganga | 12 Oct 2020 11:18 AM (IST)

कौशांबी में मंझनपुर कोतवाली से महज 200 कदम की दूरी ओसा रोड के बस अड्डे पर सवारियों को बैठाने के लेकर दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई । मारपीट होते देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई। हालांकि अपने साथियों को आपस में लड़ता देख ऑटो चालकों ने ही किसी तरह से मामले को शांत कराया। ऑटो चालकों के बीच मारपीट का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।