✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

आज से कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट लागू

ABP Ganga  |  20 Jul 2020 12:26 PM (IST)
ABP News
कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट- 2019 आज से पूरे देश में लागू हो गया है.. इसके लिए सरकार ने बीते गुरुवार को कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट- 2019 को पूरे देश में लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था.. नया कानून कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 का स्थान लेगा.. नए कानून में ग्राहकों को पहली बार नए अधिकार मिलेंगे.. उपभोक्ता किसी भी उपभोक्ता न्यायालयों में मामला दर्ज करा सकेगा.. पहले के कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था.. मोदी सरकार ने इस अधिनियम में कई बदलाव किए हैं.. पहले इस नए कानून को जनवरी महीने में लागू करना था.. लेकिन किसी कारण से लागू नहीं हो सका.. फिर डेट बढ़ा कर मार्च महीने में कर दिया गया.. मार्च महीने से देश में कोरोना का प्रकोप शुरू हो गया और फिर लॉकडाउन लगने के कारण इसे लागू नहीं किया गया था.. अब इस कानून के लागू हो जाने के बाद उपभोक्ता से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी.. खासकर अब ऑनलाइन कारोबार में उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी कंपनियों पर भारी पड़ सकती है.. नए कानून में उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापन जारी करने पर भी कार्रवाई की जाएगी.. नए उपभोक्ता कानून आने के बाद उपभोक्ता विवादों को समय पर, प्रभावी और त्वरित गति से निपटारा किया जा सकेगा..
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • आज से कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट लागू

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.