बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उपवास पर बैठेंगे Harish Rawat
ABP Ganga | 12 Sep 2020 02:20 PM (IST)

उत्तराखंड में कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे पर अब मुखर होती नजर आ रही है। कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में सफल नहीं हो रही है।