विदेशी सांसदों के कश्मीर दौरे पर सियासत तेज
nancyb | 30 Oct 2019 10:27 PM (IST)

विदेशी सांसदों के कश्मीर दौरे पर कांग्रेस भले ही सियासत कर रही हो, लेकिन इन सांसदों ने अपने दौरे में मोदी सरकार की कश्मीर नीतियों पर मुहर लगा दी है. सांसदों ने आतंकवाद से लेकर तमाम मुद्दों पर अपनी राय खुल कर रखी है. अनुच्छेद 370 हटाए जाने को जहां आंतरिक मसला बताया है, तो वहीं आतंक के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार.