बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर सरकारी महकमों में घमासान, जानें मामला। Vijay Mishra
ABP Ganga | 02 Nov 2020 08:15 PM (IST)

बाहुबली विधायक विजय मिश्र को लेकर यूपी के सरकारी महकमों में आपसी घमासान जारी है. प्रयागराज का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराने के मामले में प्रयागराज मंडल के कमिश्नर और प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विजय मिश्र के परिवार को फौरी राहत दिए जाने के कमिश्नर के आदेश को विकास प्राधिकरण ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है.