9 महीने बाद खुलेंगे उत्तराखंड के कॉलेज, Kovid Guideline का करना होगा पालन
ABP Ganga | 15 Dec 2020 08:49 AM (IST)

कोरोना संक्रमण की वजह से क़रीब 9 महीने से बंद पड़े कॉलेज आज से खुलने जा रहे हैं। आज से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को खोलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजधानी देहरादून के डिग्री कॉलेज में भी तैयारी की गई है।कोविड 19 के मानकों के मुताबिक ही क्लास संचालित होंगी।