सीएम योगी का एक्शन अवतार
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 02:18 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से एक्शन में हैं और उन्होंने एक बार फिर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.. मेरठ में 1994 से 1997 तक यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे प्रो.पांडे पर कई निजी कॉलेजों को गलत ढंग से मान्यता देने, इसकी एवज में वित्तीय लाभ लेने और कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप हैं। उनके खिलाफ लंबे समय से विजिलेंस जांच चल रही थी। विजिलेंस ने जांच में प्रो.पांडे के विरुद्ध आरोपों को सही पाते हुए दोषी माना है और जांच में सहयोग नहीं करने वाले कैंपस के कर्मचारियों और उस वक्त कार्यरत कर्मियों को भी दोषी मानते हुए मामले में ही मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है.. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रो.केसी पांडे का साथ देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बतादें कि प्रो.पांडे फिलहाल रिटायरमेंट के बाद लखनऊ में रह रहे हैं..