CM YOGI आज करेंगे कोविड अस्पताल का उद्घाटन
ABP Ganga | 07 Sep 2020 09:18 AM (IST)

गोरखपुरवासियों को आज कोविड अस्पताल की सौगात मिलने वाली है.. यहां के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने 300 बेड के कोविड अस्पताल का सीएम योगी उद्घाटन करने वाले हैं.. सुबह 10 बजे सीएम योगी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग संस्थान में नवनिर्मित कोविड-19 300 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.. जिसके बाद वो लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.. वहां भी शाम को सीएम लखनऊवासियों को कोविड अस्पताल की सौगात देने वाले हैं..