Corona के बहाने CM Yogi ने साधा 'AAP' पर निशाना, सुनें क्या कहा| ABPGanga
ABP Ganga | 16 Dec 2020 04:51 PM (IST)

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ता समागम 2020 का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के वकीलों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनकी हर समस्या का समाधन करने को तैयार है. वहीं, कोरोना के बहाने उन्होंने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना के कारण अब तक 8000 मौतें हो चुकी हैं, जबकि दिल्ली में 10 हजार लोगों की जान जा चुकी है. योगी ने कहा कि सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद UP ने COVID का डटकर सामना किया. उन्होंने कहा कि दो महीने पहले राज्य में कोरोना के 68,000 सक्रिय मामले थे और अब ये संख्या 18,000 से भी कम है. यूपी सबसे ज्यादा कोविड टेस्टिंग वाला राज्य है. यहां पर कोरोना संक्रमण और मृत्यु दर न्यूनतम रही है.