Hathras के हैवानों पर सख्त हुए CM Yogi, पीड़ित के पिता से की बात| Pradesh Prime| ABP Ganga
ABP Ganga | 30 Sep 2020 10:12 PM (IST)

हाथरस कांड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपना लिया है. मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन करके 7 दिनों में रिपोर्ट तलब की है. वहीं, मुख्यमंत्री ने पीड़िता के पिता से भी वीडियो कॉल के जरिये बात भी कीऔर इस मामले की जानकारी लेते हुए परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के साथ ही दोषियों को सख्त सजा दिलवाने का भरोसा दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के पिता से बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बेटी के हत्यारों को कठोर सजा दिलाई जाएगी. इसके अलावा पीडित परिवार को सरकार की तरफ से मदद की घोषणा भी की गई है.