CM Yogi: 'हम सबको आगे बढ़ने की नई प्ररेणा देता है गुरुबाणी कीर्तन' | Sahibzaada Shadeedi Diwas
ABP Ganga | 27 Dec 2020 03:21 PM (IST)

साहिबजादा दिवस के मौके पर पहली बार लखनऊ में सीएम आवास पर गुरुबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि गुरुबाणी कीर्तन हम सबको आगे बढ़ने की एक नई प्ररेणा देता है. उन्होंने कहा कि जब हम सिख के इतिहास को पढ़ते हैं, तो इतिहास का वो काल खंड जब विदेशी भारत की धर्म और संस्कृति को नष्ट करने का लक्ष्य बना लिए थे, तब भक्ति के माध्यम से गुरु नानक जी ने जो अभियान प्रारंभ किया था, उसका आधार कीर्तन बना.