Ayodhya में पहली बार वर्चुअल 'दीपोत्सव' की व्यवस्था, आप भी घर बैठे ले सकते हैं हिस्सा| ABPGanga
ABP Ganga | 09 Nov 2020 08:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित किए जा रहे ‘दीपोत्सव-2020’ में वर्चुअल दीपोत्सव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. इसके अनुपालन में ‘दीपोत्सव-2020’ में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव की व्यवस्था की गई है. कोविड-19 के कारण अयोध्या न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु, देश-दुनिया के किसी भी क्षेत्र से, वर्चुअल दीपोत्सव के माध्यम से श्रीरामलला विराजमान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सकेंगे. राज्य सरकार द्वारा एक पोर्टल तैयार कराया जा रहा है. पोर्टल पर श्रद्धालुजन श्रीरामलला विराजमान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सकेंगे. श्रद्धालुजन दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए पोर्टल पर मिट्टी, तांबे या पीतल में से अपनी पसंद के अनुसार दीपक चुन सकेंगे. इसी प्रकार, दीप प्रज्ज्वलन हेतु देशी घी, सरसों के तेल या तिल के तेल में से इच्छानुसार चयन किया जा सकेगा. साथ ही, पोर्टल पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेने की भी व्यवस्था की गई है.