CM Yogi का Ayodhya को विश्व स्तर का विकसित शहर बनाने का प्लान| ABPGanga
ABP Ganga | 03 Sep 2020 03:54 PM (IST)

सीएम योगी अब अयोध्या को विश्व स्तर का विकसित शहर बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य जोरों पर हैं. तो, वहीं पूरी अयोध्या को दुनिया में संवारने का प्लान बना लिया गया है. पर्यटन से लेकर हर क्षेत्र में अयोध्या को चमकाने की तैयारी है. इसके लिए सीएम योगी खुद समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं. वहीं,अयोध्या के विकास को लेकर एबीपी गंगा ने डिप्टी सीएम केशव मौर्या से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास कार्य जोर शोर से करवा रहे हैं. इतना ही, नहीं केशव मौर्या इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते भी नजर आए.