CM Yogi: 'किसानों के सहारे देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की हो रही कोशिश'| Meerut| ABPGanga
ABP Ganga | 13 Dec 2020 03:41 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 325 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ की धरती आंदोलन की धरती रही है. योगी ने कहा कि किसान सम्मान निधि कभी नहीं रुकेगी. वहीं, कृषि कानून को लेकर योगी ने कहा कि इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है. किसानों के सहारे देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की जा रही है.