CM Yogi आज Ayodhya को देंगे बड़ी सौगात| UP News| ABPGanga
ABP Ganga | 20 Dec 2020 08:12 AM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर रहेंगे. वो लखनऊ से दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इस दौरान योगी नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे. विवि में नवनिर्मित पशु चिकित्सा केंद्र और कृषि मेला व प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे. सीएम 40 परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे. वहीं, किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. सीएम योगी अयोध्या के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होंगे. जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे.