बंगाल में CM Yogi का ममता सरकार पर हमला, बोला- 'TMC की गुंडागर्दी ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है'
ABP Ganga | 17 Mar 2021 12:36 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बंगाल दौरे पर हैं। बंगाल के अलग-अलग इलाको में आज सीएम योगी के तीन कार्यक्रम थे। पुरुलिया की रैली में सीएम योगी ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा।