2 दिन के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी
nancyb | 27 Nov 2019 09:58 AM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ 2 दिन के दौरे पर कल वाराणसी पहुंचे... सीएम एयरपोर्ट से कोइराजपुर विद्यालय पहुंचे.... जहां उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की... और फिर बाबा विश्वनाथ कॉरीडोर का निरीक्षण करने पहुंच गए.. सीएम ने बाबा के दरबार में मत्था टेका.. और आशीर्वाद लिया.. उसके बाद योगी चौक थाने का निरीक्षण करने भी पहुंचे.. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि काशी हम सबकी सांस्कृतिक राजधानी है.. उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के साथ बीते पांच साल के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके सानिध्य में काशी और यूपी के विकास के लिए बहुत कुछ नया हुआ है..