Bihar Assembly Election में आज फिर हुंकार भरेंगे सीएम योगी, 3 रैलियों में प्रचार | ABP Ganga
ABP Ganga | 02 Nov 2020 10:09 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार चुनाव में एक बार फिर प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री की आज बिहार में ताबड़तोड़ तीन रैलियां होंगी. पहली रैली उनकी पश्चिमी चंपारण, दूसरी रैली रकसौल और तीसरी सीतामढ़ी में होगी. बता दें कि यूपी में भी कल 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के जरिए मतदान होना है. इससे एक दिन पहले सीएम योगी बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं.