भाजपा के एजेंडे में गरीब और किसान हैः योगी आदित्यनाथ
ABP News Bureau | 24 Jul 2019 09:57 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में गरीब और किसान है। बिना भेदभाव सबका विकास हो रहा है। 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का ख्वाब देखने वाले पीएम मोदी के सपनों को पूरा करने का वादा...उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं...इसके लिए यूपी की तरफ से भरपूर योगदान की बात सीएम योगी ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के जवाब में कही है...और मुख्यमंत्री योगी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश की इकॉनमी को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए कमर कसने की बात कही है..