'गठबंधन का तालाक पहले ही हो चुका है' - सीएम योगी आदित्यनाथ ।
ABP News Bureau | 24 Jul 2019 03:06 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव से पहले सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन को लेकर भी तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि गठबंधन का तो पहले ही एक दूसरे से तलाक हो चुका है। इसके अलावा विधानसभा में सीएम योगी ने कुंभ मेले का ज़िक्र करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया।