नागरिक कानून हिंसा पर सख्त सीएम योगी, बोले- दोषियों से करेंगे नुकसान की भरपाई | ABP Ganga
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 11:51 AM (IST)

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ यूपी में कई जगहों पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई। इस दौरान निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इस नुकसान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई दोषियों से होगी।