सीएम योगी आदित्यनाथ ने खराब सड़कों पर जताई नाराजगी | ABP Ganga
ABP News Bureau | 18 Oct 2019 12:22 PM (IST)

सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खराब सड़कों को लेकर नाराजगी जताई है। अधिकारियों के साथ सीएम ने समीक्षा बैठक कर साफ कर दिया है कि 15 नवंबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिए हैं कि अगर सड़कें खराब होंगी तो उसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही होगी।