सोनभद्र नरसंहार पर सीएम योगी के सख्त तेवर, कहा- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
ABP News Bureau | 21 Jul 2019 05:34 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार सोनभद्र हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। साथ ही सीएम ने कहा कि इस मामले में पहले ही कुछ लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है और बाकी जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर भी कार्रवाई होगी।