देखिए, भ्रष्टाचार पर योगी आदित्यनाथ का 'हंटर'
ABP News Bureau | 13 Jul 2019 06:33 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं इसमें कोई शक नहीं। 50 साल से ऊपर के कर्मचारियों पर सीएम का हंटर जमकर बरस रहा है।फिर चाहे वो पुलिसवाले हों, डॉक्टर हों, टीचर हों या फिर कोई अन्य विभाग के हों, सीएम की सख्ती का डंडा हर किसी पर पड़ रहा है। इसमे वो लोग भी शामिल हैं जो काम ठीक से नहीं करते, काम में लापरवाही करते हैं या फिर भ्रष्टाचार में डूबे रहते हैं।अब योगी सरकार ने ये चेतावनी दे दी है की जो भी काम में लापरवाही, भ्रष्टाचार करेगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।