पेशावर, काबुल और ढाका तक है नाथ पंथ का विस्तारः सीएम योगी आदित्यनाथ
ABP Ganga | 20 Mar 2021 08:21 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाथ पंथ का विस्तार दुनिया में कई हिस्सों तक है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पेशावर, अफगानिस्तान के काबुल और बंग्लादेश के ढाका को भी नाथ पंथ के योगियों ने अपनी साधना स्थली बनाया है. मुख्यमंत्री योगी शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय समारोह में बोल रहे थे.