CM Yogi Adityanath का बड़ा हमला, कहा- समय से पूरी नहीं होती थी सरकारी योजनाएं | ABP Ganga
ABP Ganga | 03 Feb 2021 08:27 PM (IST)

सीएम योगी ने कहा "जितना पैसा हम आज खर्च कर रहे हैं , उससे कहीं गुना ज्यादा पैसा इससे पहले खर्च किया जाता था, योजनाएं समय पर बनती नहीं थीं, समय से लागू नहीं हो पाती थीं, जब समय से लागू नहीं हो पाती थीं तो समय से पूरी भी नहीं हो पाती थीं. जिससे मान्यता बन गई थी कि बाढ़ परियोजनाएं, बाढ़ आने के पहले बनती हैं और बाढ़ समाप्त होने के साथ ही समाप्त भी हो जाती हैं, आज उस मिथक को को हमने तोड़ा है.