CM Yogi Adityanath खुद कर रहे हैं Night Curfew की समीक्षा, जरूरी दिशा निर्देश दिए। Corona Virus
ABP Ganga | 09 Apr 2021 09:45 AM (IST)

कोरोना अपने पूरे सबाब पर है। कोरोना बेकाबू ना हो इसे लेकर यूपी सरकार एक्शन में आ गई है। एहतियातन 7 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोरोना के हर मूवमेंट की समीक्षा सीएम योगी खुद कर रहे हैं और लगातार जिलों के डीएम के साथ संपर्क में हैं। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। हम आपको 7 अलग अलग उन शहरों की तस्वीर दिखा रहे हैं, जहां 4 शहर ऐसे हैं जहां नाइट कर्फ्यू को लगे हुए 2 रात हो गई हैं। जबकि 3 शहरों में गुरुवार की रात नाइट कर्फ्यू की पहली रात रही। पीएम मोदी भी नाइट कर्फ्यू को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कारगर कदम मानते हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ की गई अपनी बैठक में पीएम मोदी ने इसका जिक्र भी किया।