CM Yogi ने कोरोना महामारी को लेकर कही बड़ी बात, बोले- हमने सही समय पर उठाए कदम| ABP Ganga
ABP Ganga | 28 Sep 2020 05:55 PM (IST)

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में हैं. उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना पर सही समय पर कदम उठाए गए. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत पैकेज से लोगों को फायदा हुआ. सीएम ने कहा कि लॉकडाउन में फ्री राशन, गैस समेत कई सुविधाएं दी गई. योगी ने बताया कि 18 सितंबर के बाद यूपी में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं. इसके साथ ही योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर गांव का ही सशक्त स्वरूप आत्मनिर्भर भारत है.