सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत EXCLUSIVE,'जरूरत पड़ी तो हम लॉकडाउन करेंगे'
nancyb | 22 Mar 2020 03:16 PM (IST)

बीपी गंगा से EXCLUSIVE बातचीत में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है.. उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में भी अगर जरूरत पड़ी तो हम लॉक डाउन करेंगे.. सीएम ने कहा कि हमारे पास खाद्यान की कोई कमी नहीं है.. और पर्याप्त खाद्यान उपलब्ध है.. लिहाजा लोगों से अपील है कि वो पैनिक ना बनाएं.. और घरों में रहें.. आपको बतादें कि ऐसा सीएम ने इसलिए कहा है क्योंकि देशभर के साथ साथ प्रदेश में भी कोरोना मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं.. और इस वक्त कुल 3 मरीज पूरे उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.. लिहाजा अगर ये संख्या बढ़ती है.. तो सीएम ने कहा है कि हम लॉकडाउन भी कर सकते हैं..