कालीमठ में बादल फटने से काफी नुकसान ,मलबा घुसने से एक दुकान हुई क्षतिग्रस्त
ABP Ganga | 12 Aug 2020 09:12 AM (IST)

रुद्रप्रयाग के कालीमठ इलाके में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। एक दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एक बाइक भी सैलाब के साथ बह गई। बताया जा रहा है कि खोन्नू में पहाड़ी पर बादल फटा था। जिससे कालीमठ मोटरमार्ग को काफी नुकसान हुआ है।