12वीं कक्षा के छात्र पर रेप का आरोप
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 05:54 PM (IST)

मामला जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र का है। जहाँ पर 14 वर्षीय छात्रा से एक छात्र कई माह तक दुष्कर्म करता रहा, उसके गर्भधारण का पता चला तो किशोरी को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई और रक्त रिसाव होने लगा। छात्रा को सीएचसी लाया गया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश की बात कह रही है।