संचालित नहीं हुई सिटी बसें ,सिर्फ 50 फीसदी यात्रियों की इजाजत
nancyb | 22 May 2020 10:15 AM (IST)

लॉकडाउन 4 लागू होने के बाद देहरादून में सिटी बसों के संचालन की इजाजत तो दी गई है। मगर बस संचालक इससे सहमत नहीं है। बस संचालकों का कहना है कि 50 फीसदी सवारियों पर बस संचालित करने में उन्हें काफी घाटा होगा, इससे तो अच्छा बसें खड़ी रखने में है। उधर बस संचालकों ने सरकार से एक साल का टैक्स माफ करने की भी मांग की है।