1 अक्टूबर से शुरू होगा चुगान का काम, गौला से मिलता है सबसे ज्यादा राजस्व
ABP Ganga | 30 Sep 2020 09:58 AM (IST)

हल्द्वानी में गौला और नंधौर नदी में एक अक्टूबर से चुगान का काम शुरू हो जाएगा। इसे लेकर वन विभाग नदियों के सीमांकन का काम कर रहा है। पिछले दिनों हुई हुई बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर फिलहाल बढ़ा हुआ है। इसलिए अभी भी नदियों के सीमांकन का काम पूरा नहीं हुआ है। नौला नदी से वन विभाग को सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है। साथ ही इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी जुड़ा हुआ है.