कोरोना काल में नहीं मनेगा क्रिसमस, चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया | ABP Ganga
ABP Ganga | 24 Dec 2020 06:39 PM (IST)

कोरोना की वजह से इस बार मसूरी के चर्च में क्रिसमस पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. कोविड की गाइडलाइंस की वजह से प्रशासन ने क्रिसमस के आयोजन की इजाजत नहीं दी है. हालांकि चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. कोरोना की वजह से किसी को भी चर्च में एंट्री की इजाजत नहीं मिलेगी.