पूर्वी लद्दाख में सेना को पीछे हटाएगा चीन, कमांडर स्तर की बातचीत के बाद फैसला | ABP Ganga
ABP News Bureau | 23 Jun 2020 03:10 PM (IST)

भारत-चीन तनाव पर बहुत बड़ी खबर मिल रही है। कमांडर स्तर की बातचीत के बाद चीन पीछे हटने को राजी हो गया है। चीन पूर्वी लद्दाख में सेना को हटाएगा। वहीं, चीन से विवाद के बाद सेनाध्यक्ष लद्दाख के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत पर सेना का बयान आया है। सेना ने बताया कि कल की बातचीत अच्छे माहौल में हुई। पूर्वी लद्दाख में दोनों देश अपनी सेनाओं को पीछे हटाने के लिए तैयार हैं।