कांग्रेस में वंशवाद, बीजेपी में साधारण कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है। योगी आदित्यनाथ
manishn | 16 Oct 2019 07:24 PM (IST)

बाराबंकी जिले के की जैदपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के सफदरजंग में रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को हटाने के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के सपने को पूरा किया है।